खेल-कूद
गेल के तूफान में उड़ा रंगपुर राइडर्स, 14 छक्के जड़कर गेंदबाजों की तोड़ी कमर
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार बोल रहा है। गेल के खेल के आगे दुनिया के कई गेंदबाज फेल होते दिख रहे हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में एक बार फिर गेल का तूफान देखने को मिला।
गेल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में शुक्रवार को रंगपुर राइडर्स के खिलाफ 51 गेंद पर 126 रन की पारी खेल कर एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज है। वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज भले ही देश के लिए रन नहीं बनाये लेकिन लीग क्रिकेट में उनका कोई सानी नहीं है।
रंगपुर राइडर्स के खिलाफ गेल का बल्ला ऐसा बोला मानो आज वह कई रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने 126 रन की पारी में उन्होंने 14 गगनचुंबी छक्के जमाये और अपनी टीम खुलना टाइटंस को एलिमिनेटर मैच में 8 विकेट से जीताया। काफी अरसे से गेल का बल्ला खामोश है लेकिन बांग्लादेश प्रीमियर लीग में उनके बल्ले की दहाड़ सुनने को मिल रही है।
इस मैच में गेल ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। गेल के नाम अब 318 टी-20 मैचों में 801 छक्के हैं। जिनमें से 103 छक्के उन्होंने इंटरनेशल टी-20 में लगाए हैं। गेल के बाद अगर कोई दूसरा सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीरेन पोलार्ड 506 छक्के लगाकर दूसरे नंबर पर हैं, तीसरे पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (408छक्के) हैं। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए गेल हालांकि कुछ खास कमाल नहीं करते हैं लेकिन दुनिया की कई लीग में गेल का कहर देखने को मिलता है।
वेस्टइंडीज के खब्बू बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस मुकाबलों में छक्कों की झंडी लगा दी और छक्के मारने के मामले में सबसे ज्यादा रन बटोर रहे हैं। उन्होंने छक्कों के सहारे 4806 रन पूरे किए। गेल के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने 4696, ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी 4569 और युवराज सिंह ने 4413 रन छक्के मारकर बनाए हैं। छक्के मारने के मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह भी सबसे आगे है। टी-20 क्रिकेट में युवी का बल्ला छक्कों का अम्बार लगाने में माहिर रहा है। हालांकि युवी अभी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
खेल-कूद
पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना
मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।
बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।
बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन