Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘नागिन’ ने किया कुछ ऐसा काम, जल्द शादी रचाने के मिले संकेत

Published

on

Loading

शादियों के मौसम में अब टीवी इंडस्ट्री भी अछूती नहीं रही। हाल ही में मशहूर कॉमेडियन भारती शादी के बंधन में बंधी हैं। इसमें अगला नंबर टीवी इंडस्ट्री की मशहूर ‘नागिन’ यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय का है।

मौनी रॉय आजकल अपनी दोस्त आशका गोराडिय़ा की शादी के लिए अहमदाबाद पहुंची हुई हैं। आशका और ब्रेंट की ईसाई रीति-रिवाज से शादी एक दिसंबर को हुई थी। उनकी शादी में मौनी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे लग रहा है कि उनकी शादी जल्द हो सकती है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताहिक आशका ने शादी के दौरान होने वाले के रस्मों के दौरान फूलों का गुलदस्ता कुंवारी लडक़ी की तरफ फेंका। माना जाता है कि जो लडक़ी वह गुलदस्ता पकड़ती है, उसकी शादी जल्द होने वाली होती है। खबर है कि यह गुलदस्ता मौनी रॉय ने पकड़ा। तभी से इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया कि मौनी भी जल्द ही शादी करने जा रही हैं।

वैसे इस शादी में मौनी रॉय के डांस ने भी सोशल मीडिया पर खूब धूम मची रखी है। मौनी ने शादी के दौरान ऐश्वर्या राय के गाने ‘कजरारे-कजरारे’ गाने पर डांस किया। मौनी के एक फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है।

देखें वीडियो: यू-ट्यूब के सौजन्य से

बता दें कि लंबे समय से देवो के देव महादेव फेम मोहित रैना और मौनी रॉय के बीच के रिश्तों की खबरें सामने आ रही हैं। वैसे उससे पहले वो गौरव चोपड़ा को भी डेट कर चुकी हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending