Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

सेक्स नहीं किया तो कुछ नहीं किया, हो जाएंगे बीमार

Published

on

Loading

सेक्स को लेकर लोगों में कई धारणाएं देखने को मिलती है। कुछ लोग सेक्स को लेकर काफी उतावले दिखते हैं हालांकि कई लोग इससे दूर भी भागते हैं। यह बात भी सत्य है कि सेक्स हर आदमी जरूरत होती है। जानकारों की मानें तो सेक्स करने वाला इंसान अपने आप में पूर्णरूप से स्वास्य समझा जाता है लेकिन जो लोग सेक्स से भागते है, उनके लिए कहा जाता है वह कई बीमारियों को दावत भी देते हैं।

एक शोध में दावा किया गया है कि जो लोग सेक्स में रूचि नहीं लेते हैं वह कई रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक सेक्स नहीं करने वाला इंसान अक्सर स्ट्रेस और मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। जर्नल बायलॉजिकल साइकोलोजी के अध्ययन में इस बात को बताया गया है कि जो लोग सेक्स से दूर भागते है वह मेंटल स्तर पर काफी कमजोर और स्ट्रेस जैसी बीमारी के शिकार हो जाते हैं। शोध के अनुसार सेक्स करने से हैप्पी हार्मोन का निष्कासन होता है, जो स्ट्रेस को पूरी तरह से काबू करता है। दूसरी ओर अध्यन में यह भी पाया गया है सेक्स न करने वाले इंसान डिप्रेशन का शिकार भी हो जाता है।

आकाइव्स सेक्युअल बिहेवियर के जर्नल में दावा किया गया है कि मेलाटोनिन, सेरोटोनिन और ऑक्सीटोसिन पुरुषों के सीमेन या वीर्य में मौजूद होता है जो महिलाओं के मूड को बनाने में मददगार होता है। दूसरी ओर एक शोध में पाया लो इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोग अगर सेक्स करते हैं तो उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती नजर आती है। माना जाता है कि इससे आईजीए का लेवल ज्यादा रहता है सेक्स नहीं करने वालों की तुलना में।

सेक्‍स, सार्वजनिक छुट्टी, जनसंख्या, नेशनल हॉलीडे

अमेरिकन जर्नल ऑफ मेडिसन के अनुसार जो व्यक्ति हफ्ते में दो बार सेक्स करते हैं, वो इरेक्टाइल डिसफंक्शन से ग्रस्त नहीं होते, जितना की सेक्स नहीं करने वाले व्यक्ति होते हैं। जानकारों के अनुसार सेक्स करने पर पेनाइन मसल्स को और मजबूती मिलती है। कई जानकार बताते हैं कि जो लोग सेक्स से दूर भागते हैं वह योनी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। माना जाता है कि सप्ताह में एक या दो बार भी सेक्स नहीं करने से योनि मार्ग में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, और यही बाद में योनी कैंसर का रूप ले सकती है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending