Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेजप्रताप का हुआ ह्दय परिवर्तन, अब बोले मोदी मेरे लिए भी खोजे दुलहन

Published

on

Loading

पटना। बिहार में राजद और जनता दल यूनाटेड के बीच में लगातार घमासान देखने को मिल चुका है। दरअसल सुशील मोदी और लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के बीच टकराव देखने को मिल चुका है। इतना ही नहीं तेजप्रताप यादव को कई बार अपने तीखे बयान से सुशील मोदी को धमका चुके हैं लेकिन वह अब नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सुशील मोदी से आग्रह किया है कि वह उनके पिता समान हैं, इसलिए वे मेरे लिए भी लड़की खोजें।

हाल के दिनों में दोनों के बीच काफी विवाद देखने को मिला था। यहां तक लालू यादव ने भी सुशील मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था लेकिन अब लालू के बेटे तेजप्रताप के सुर ठंडे पड़ते दिख रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वे सुशील मोदी को पिता समान मानते हैं।

इसलिए सुशील मोदी को उनकी शादी के लिए भी लड़की खोजनी चाहिए। तेजप्रताप ने आगे कहा कि वह सुशील मोदी से कहेंगे अपने लिए लड़की खोजने का आग्रह करते हैं। तेजप्रताप यही नहीं रूके और उत्कर्ष को विवाह के लिए बधाई दी। कहा कि वे उत्कर्ष को विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

दुआ करते हैं कि उत्कर्ष व उनकी पत्नी में कभी झगड़ा न हो। उधर सुशील मोदी के बड़े राजनीतिक विरोधी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विवाह समारोह में शामिल होने की बात कही है। माना जा रहा है कि इसके बाद लालू के बेटा का रूख नरम पड़ गया है। बता दें कि सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष का विवाह रविवार को हो रहा है। ऐसे में लालू के विवाह जाने से दोनों के बीच चली आ रही दूरियां कम होती दिख रही है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending