मनोरंजन
ऋषि कपूर ने दी ऐसी बधाई, पाकिस्तान से आ गया बुलावा
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर दिल्ली कीजामा मस्जिद पहुंचे और लोगों को ईद की बधाई दी लेकिन यह बधाई उनको भारी पड़ गई। कोई यकीन नहीं करेगा मगर यह सच है कि ऋषि ने यहां हिंदुस्तान में लोगों को ईद की बधाई दी और उन्हें न्यौता पाकिस्तान से आ गया।
ऋषि कपूर ने पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चांदनी चौक में डेरा डाल रखा है। यहां वह फिल्म ‘राजमा चावल’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग से वक्त निकालकर वह शनिवार को जामा मस्जिद पहुंचे जहां लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की नमाज अदा करने पहुंचे थे। ऋषि कपूर ने भी यहां लोगों को पर्व की बधाई दी।
ऋषि कपूर ने इसी से जुड़ी अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो उन्हें पाकिस्तान आने का न्यौता तक दे दिया। एक अन्य यूजर ने कहा कि लगता है कि वह राजनीति में आने का प्लान बना रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में ऋषि कपूर ने ट्वीट किया था कि वह मरने पहले पाकिस्तान जाना चाहते हैं क्योंकि वहां उनका पुश्तैनी घर है। साथ ही उन्होंने कहा था कि पीओके पर पाकिस्तान का हक है। इस बात के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन28 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश