Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महिला प्रोफेसर के ब्रेस्ट की ओर इशारा कर युवक ने किया हस्तमैथुन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजधानी में एक शख्स ने महिला प्रोफेसर के सामने दिन दहाड़े हस्तमैथुन करते हुए उसका शोषण करने की कोशिश की। यह घटना सबसे व्यस्त इलाके कनॉट प्लेस में हुई। 32 वर्षीय महिला के साथ एक अज्ञात युवक ने यह हरकत महिला के कार्यालय की छत पर की।

घटना गुरुवार दोपहर की है। पीडि़त महिला के मुताबिक उस वक्त उसका ब्रेक था। वह अपने ऑफिस की छत पर जा रही थी तभी उसे लगा कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसने पलट कर देखा तो करीब 20 वर्षीय एक युवक उसके पीछे आ रहा था। महिला छत पर आ गई। वह फोन पर बात कर रही थी। वह शख्स भी उसे दूर से खड़ा होकर घूर रहा था।

पीडि़ता ने जब उससे पूछा कि वो उनका पीछा क्यों कर रहा है तो उस शख्स ने महिला के ब्रेस्ट की तरफ इशारा करते हुए अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालकर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने जब वहां से भागने की कोशिश की तो उस शख्स ने युवती को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

महिला ने शिकायत में कहा कि उसने आरोपी से पुलिस को फोन करने की धमकी दी। उसके बाद भी उसने उसे जाने नहीं दिया और गंदी हरकत करने लगा। उसने भागने से पहले महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर इमारत में लोग अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर आ गए। महिला ने मामला कनॉट प्लेस थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को पकडऩे की कोशिश कर रही है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending