Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

OMG ! इस लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए उठाया अनोखा कदम

Published

on

Loading

एक लड़की ने अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए ऐसा कारनामा किया कि जानने वालों के होश फाख्‍ता हो गए। ब्वॉयफ्रेंड पाने का लड़की का यह फॉर्मूला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लड़की ने खुद ट्वीटर पर अपनी कहानी शेयर कर दी। इस तरह कुछ ही मिनटों में उसकी लव स्टोरी वायरल हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की का नाम है हैली रॉबिन्स। इसने ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए करीब 6 साल पहले एक बॉल पर अपना नंबर और नाम लिखकर समुद्र में फेंक दिया था। उसे उम्मीद थी कि उसे किसी न किसी का मैसेज आएगा, लेकिन 6 सालों तक किसी का कोई मैसेज नहीं आया।

अचानक 6 साल बीत जाने के बाद हैली के पास संदेश आ गया। लड़के ने अपना नाम एडम बताया और लिखा कि उसे वो बॉल समुद्र के किनारे मिला था। फिर क्या था दोनों के बीच बातें आगे बढ़ीं और हैली ने स्नैपचैट पर आने को कहा। हैली इस उम्मीद में थी कि वो जिससे बातें कर रही है वो कोई लड़का है, लेकिन स्नैपचैट ने उसकी आंखें खोल दी।

दरअसल एडम की स्नैपचैट आईडी का नाम agordan97 था, लेकिन उसमें नाम ऐश्ले लिखा था, जिस के बाद हैली ने एडम से सच्चाई पूछी। एडम से सच-सच बता दिया कि वो लड़का नहीं, बल्कि लड़की है। उसका नाम एश्ले है और वो ही लड़का बनकर उससे दिल्‍लगी कर रही थी। हैरी का दिल टूट गया और इस तरह 6 साल के इंतजार के बाद शुरू हुई लव स्टोरी थोड़ी देर में ही खत्म हो गई। हैरी की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों ने हैली की इस लव स्टोरी को खूब पसंद किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending