Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार में भाजपा ने दिया मांझी को समर्थन

Published

on

BJP-support-to-manjhi

Loading

पटना। बिहार में शक्ति परीक्षण से ठीक पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भाजपा ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को समर्थन देने का ऐलान किया है।

भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह विधानसभा में विश्वास मत के दौरान जीतन राम मांझी को समर्थन देगी। पार्टी ने इसे लेकर व्हिप जारी कर दिया है। बिहार विधानसभा में भाजपा के 87 विधायक हैं। मांझी के पास 14 विधायकों का समर्थन हासिल हैं। साथ ही उन्हें 2 और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। इन सबकों जोड़े तो कुल विधायकों की संख्या 103 होती है। इस लिहाज से मांझी बहुमत के आंकड़े से फिलहाल 14 विधायकों के और समर्थन की दरकार हैं। बहुमत साबित करने के लिए 117 विधायकों की जरूरत है।

भाजपा में मांझी को समर्थन देने को लेकर मंथन पहले से चल रहा है। अधिकतर विधायक मांझी को समर्थन देने के पक्ष में थे। हालांकि इस बीच जेडीयू ने सियासी दांव खेलकर मांझी और भाजपा को शिकस्त दे डाली। विधानसभा अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए जेडीयू को सदन में विपक्ष का दर्जा दे दिया। स्पीकर ने जेडीयू के विजय चौधरी को नेता विपक्ष नियुक्त किया। इसे लेकर भाजपा ने विरोध भी जताया, लेकिन वह काम नहीं आया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending