Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आमिर खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विदेश में भारत की खूबसूरती और टैलेंट का परचम लहरा कर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भारत लौट आई हैं। सोमवार को वह मुंबई में मीडिया से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने बहुत से सवालों के जबाव दिए। मानुषी की जीत के साथ ही लोगों के लिए कौतुहल का विषय यह था कि क्या वह बॉलीवुड में एंट्री लेंगी।

जवाब में मानुषी का कहना है कि फिलहाल वो बॉलीवुड में कदम नहीं रखने जा रही हैं और अपनी पढ़ाई पर फोकस करेंगी। हालांकि जब मानुषी से पूछा गया कि वो हीरो के साथ काम करना चाहेंगी तो उन्होंने नाम लिया मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का।

इसकी वजह बताते हुए मानुषी ने कहा कि आमिर खान की फिल्मों में एक मैसेज होता है। दीपिका पादुकोण पर पूछे गए सवाल के बारे में मानुषी ने कहा कि हम भारतीय महिलाओं में एक बात कॉमन है कि हमें सताया नहीं जा सकता। मुझे लगता है हम हर तरह की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

बॉलीवुड की फिल्में देखने और पसंदीदा कलाकारों के नाम पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की हर अदाकारा खूबसूरत है किसी एक का नाम लेना मुश्किल है। लेकिन फिर भी उन्हें प्रियांका चोपड़ा अच्छी लगती हैं।

इससे पहले मानुषी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। इस मौके पर मानुषी के साथ उनके मम्मी-पापा भी थे। सूत्रों के मुताबिक, वह करीब आधा घंटा बप्पा के दरबार में रहीं और आरती में शामिल हुईं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending