Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

फरियाद लेकर पहुंची युवती डीएम के पास, नजरों में ही हो गया प्यार, रचाया विवाह

Published

on

Loading

लखनऊ। कहते हैं कि प्यार कभी भी किसी को कहीं भी हो सकता है। न ही प्यार की कोई सीमा होती है और न ही कोई उम्र। जहां दो दिलों की नजरें मिलती है तो आंखों ही आंखों में इशारा हो जाता है और प्यार का रोग लग जाता है। कुछ लोग इस प्यार को रिश्ता देने में सफल भी रहते हैं। कुछ इसी तरह का मामला रायबरेली के डीएम के साथ देखने को मिला।


दरअसल रायबरेली के डीएम संजय खत्री के पास एक युवती अपनी फरियाद लेकर पहुंची तो डीएम को उस लडक़ी से प्यार हो गया और फिर दोनों ने जल्द ही विवाह भी कर लिया।
बता दें कि डीएम संजय खत्री वहीं इंसान जिनका हाल में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के विवाद होने के बाद डीएम सुर्खियों में आ गए थे। रायबरेली से मिली जानकारी के अनुसार डीएम संजय खत्री ने 19 नवंबर नई दिल्ली में पार्क इन होटल में गाजीपुर की विजयलक्ष्मी के साथ शादी कर ली है।


इस शादी को लेकर चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि विजयलक्ष्मी फरियाद के तौर पर गाजीपुर में जब वह डीएम थे तो एक युवती उनके पास फरियाद लेकर आई थी। उसी लडक़ी से बाद में उन्होंने विवाह कर लिया। दूसरी ओर डीएम संजय खत्री ने इस पूरे मामले कुछ और कहा है। उनके अनुसार उनकी जीवन संगनी कोई फरियादी नहीं, बल्कि पुरानी सहपाठी रही हैं। इतना ही नही उसे कई सालों से जानते थे। दिल्ली मे दोनों लोग सिविल की तैयारी कर रहे थे। कुल मिलाकर इस विवाह की चर्चा पूरे रायबरेली में हो रही है।

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 89.55 प्रतिशत तो वहीं 12वीं में 82.60 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

छात्र वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, upmspresults.up.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है।

यूपी बोर्ड 10वीं बोर्ड परीक्षा में रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 और इंटर में 25,77,997 हैं। पिछले साल यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परिणाम घोषित किए थे। इस बार पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया गया है।

Continue Reading

Trending