Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीतलवाड को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Published

on

सुप्रीम-कोर्ट,तीस्ता-सीतलवाड,जावेद-आनंद,गुजरात,एनजीओ,दीपक-मिश्रा,न्यायमूर्ति

Loading

नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड और उनके पति जावेद आनंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट के आदेशानुसार फिलहाल गुजरात पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकती। इस जोड़े पर अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में एक संग्रहालय की स्थापना के लिए उनके गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सबरंग ट्रस्ट द्वारा इकट्ठा किए गए 1.5 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। गुलबर्ग सोसायटी में वर्ष 2002 के सांप्रदायिक दंगे के दौरान 69 लोगों की मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने तीस्ता को निर्देश दिया कि वह गुजरात पुलिस के सामने एनजीओ की मदद करने वाले भारतीय और विदेशी दानकर्ताओं से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं। पीठ ने कहा कि गुजरात पुलिस उन आवश्यक दस्तावेज की सूची प्रदान करेगी, जो इसे तीस्ता से लेनी है। न्यायमूर्ति ने तीस्ता को जांच-पड़ताल में गुजरात पुलिस का सहयोग करने के भी निर्देश दिए।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending