Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पति से फोन पर बात करते हॉस्पिटल जा रही थी नर्स, तभी….

Published

on

Loading

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर जा रही नर्स से गैंगरेप किया। इसके बाद उसे पुलिस में रिपोर्ट न दर्ज कराने की धमकी देकर वे वहशी मौके से फरार हो गए।

बता दें कि, फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली ये महिला नर्स इसी चौराहे के पास किराए पर रहती है। वह एक मेडिकल कॉलेज में नर्स का काम करती है।

पीड़ित नर्स ने बताया कि, बुधवार रात 8:30 बजे जब वह घर से ड्यूटी पर जा रही थी। तभी काली स्कूटी पर सवार तीन लोग उसके पास आए, और रास्ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और झाड़ी में खींच ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप किया।

रेश शर्मा नगर में किराए पर रहने वाली नर्स बुधवार रात जब ड्यूटी पर जा रही थी तो रास्ते में अपने पति से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। उसका पति फतेहगंज पूर्वी में था। पीड़िता ने बताया कि जब वह चौराहे पर पहुंची तो पीछे से काली स्कूटी पर आए बदमाशों ने अचानक पहले उसका फोन छीन लिया।

फिलहाल, पुलिस ने गुरुवार रात सुरेश शर्मा नगर से काली स्कूटी पर सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending