मनोरंजन
‘रजिया सुल्तान’ के लिए सूत्रधार बने शाहरुख
मुंबई | बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘रजिया सुल्तान’ में सूत्रधार के रूप में अपनी आवाज दी है। धारावाहिक दिल्ली की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान के जीवन पर आधारित है। इसका उद्देश्य रजिया की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से दर्शकों को महिला सशक्तिकरण का संदेश देना है।
शाहरुख ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ गेम शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि उनसे ‘रजिया सुल्तान’ को लेकर संपर्क किया गया था। शाहरुख सोमवार को ‘रजिया सुल्तान’ के सेट पर पहुंचे। रजिया के किरदार को लेकर उनके दिमाग में तमाम सवाल थे। उन्होंने बाद में सूत्रधार के रूप में अपनी पंक्तियों का अभ्यास किया। एक सूत्र ने बयान में कहा, “रात का एक बजा था, लेकिन शाहरुख खान में बहुत जोशखरोश था। चैनल के प्रतिनिधि हालांकि, फर्स्ट टेक से खुश थे, लेकिन शाहरुख ने टेक दोबारा करने पर जोर दिया। वह कुछ अलग आजमाना, किरदारों की तह में जाना व उन्हें संवाद के माध्यम से जीवित करना चाहते थे।” ‘रजिया सुल्तान’ और ‘इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन’ दोनों ही दो मार्च से नए चैनल ‘एंड टीवी’ पर प्रसारित होंगे।
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा