Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चार साल के बच्चे ने अपनी ही क्लासमेट के साथ किया यौन शोषण, केस दर्ज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बहुचर्चित केस ‘प्रद्युमन हत्याकांड’ की खौफनाक तस्वीरें अभी जहां लोगों के जहन से उतरी भी नहीं थी कि वहीँ अब दिल्ली के और नामी स्कूल में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, यहां महज 4 साल के एक छात्र पर अपने ही क्‍लास में पढ़ने वाली 4 साल की लड़की का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची द्वारका के एक नामी स्‍कूल में पढ़ती है। कुछ दिन पहले जब वह घर पहुंची तो उसने अपनी मां को बताया कि उसके गुप्‍तांगों में दर्द हो रहा है। पहले तो मां ने बच्‍ची की बात को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन अगले दिन जब बच्‍ची रात में रोने लगी तो पूछने पर उसने मां को पूरी आपबीती सुनाई।

इसके बाद उसने मां को बताया कि उसके साथ पढ़ने वाले एक लड़के ने उसके साथ गलत हरकत की है। यह सुनकर मां दंग रह गई। उसके बाद परिजन बच्‍ची को एक डॉक्‍टर के पास ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।

निजी अस्‍पताल में बच्ची का मेडिकल चेकअप कराने के बाद पता चला कि उसके गुप्‍तांगों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

बच्ची की मां का आरोप है कि उन्होंने स्कूल के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने द्वारका (दक्षिण) थाने में कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कथित लापरवाही के सिलसिले में स्कूल प्रशासन पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending