मनोरंजन
कंगना रनौत को लगी गंभीर चोट, लेना पड़ रहा व्हील चेयर का सहारा
जोधपुर। मेहरानगढ़ फोर्ट में अपनी अपकमिंग मूवी ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की शूटिंग के दौरान स्टंट सीन करते हुए मंगलवार देर रात एक्ट्रेस कंगना रनौत गंभीर रूप से घायल हो गईं। जोधपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज करा बुधवार दोपहर वह मुंबई रवाना हो गई। बताया गया है कि स्टंट सीन के दौरान कंगना के पैर में गंभीर चोट आई है। फिलहाल कंगना व्हील चेयर पर हैं।
बता दें कि इस फिल्म में कंगना वीरांगना लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के निर्देशक राधा कृष्णा जगरलमुदी हैं। ‘बाहुबली’ का स्क्रीन प्ले लिखने वाले के वी विजेंद्र प्रसाद ने इस फिल्म की कहानी लिखी है।
पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात की है जब शूटिंग के दौरान के दौरान अचानक एक सीन के वक्त कंगना के पैर में चोट लग गई। कंगना उस समय एक स्टंट कर रही थीं। उन्हें एक ऊंची दीवार से घोड़े के ऊपर छलांग लगानी थी लेकिन ऐसा करते वक्त वो पैर के बल जमीन पर धड़ाम से गिर गईं।
हादसे के बाद कंगना को रात 12 बजे गोयल अस्पताल लाया गया। करीब डेढ़ घंटे वो अस्पताल में रहीं और इसके बाद उनके साथ आए लोग उसे होटल ले गए। गोयल अस्पताल के डॉ. नरेन्द्र यादव ने बताया कि कंगना के पैर में मोच आई है। एक्सरे में फ्रैक्चर नहीं है, फिर भी प्लास्टर चढ़ाया गया है। कंगना को एक सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन