Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेजप्रताप के बिगड़े बोल, कहा- मोदी को घर में घुसकर मारेंगे

Published

on

Loading

औरंगाबाद/पटना। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। तेजप्रताप एक सभा में यह धमकी देते नजर आए। सभा का वीडियो सामने आया है, जो 19 नवंबर का बताया जा रहा है।

बिहार में सत्ता से बेदखल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके दोनों बेटे सत्ताधारी जदयू और भाजपा पर लगातार हमले कर रहे हैं। अक्सर लालू यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश को निशाना बनाते रहे लेकिन इस बार बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

वीडियो में तेज प्रताप कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो तोड़-फोडक़र रख दूंगा। शादी को सभा में बदल दूंगा। सुशील मोदी की सारी पोल खोल दूंगा। दरअसल तेज प्रताप बिहार के औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

तेज प्रताप ने कहा, ‘सुशील मोदी कॉल कर रहे हैं अपन को। माननीय मंत्री जी हैं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जी से बात कराइये। बोले हम का बात है। उसका लडक़ा का बिआह है, उत्कर्ष मोदी का, बुला रहा है, बेइज्जत कर रहा है, बुलाया तो वहीं हम पोल खोल देंगे पूरा जनता के बीच में। लड़ाई जारी है, हम थोड़े मानेंगे, वार करेंगे… चूंकि हम उसके घर मे घुस के मारेंगे।’

तेजप्रताप ने सभा में खुद को अलग तरह का आदमी बताते हुए खुद के विषय में कहा, “मैं जज्बाती हूं। लालू यादव की तरह मुंह पर बोलने वाला आदमी हूं। जो दिल में रहता है, वही जुबान पर रहता है। न किसी से मैं डरता हूं, न किसी के सामने झुकता हूं।”

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending