Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

थरूर को मानुषी छिल्लर का ऐसा जवाब, एक झटके में चुकता किया हिसाब

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर को दुनिया के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं। मानुषी जितनी खूबसूरत हैं उतनी अक्लमंद और हाजिरजवाब भी हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी का मानुषी ने ऐसा तगड़ा जवाब दिया, जिससे सारा हिसाब एक झटके में चुकता हो गया।

दरअसल कांग्रेस नेता थरूर ने मानुषी छिल्लर के सरनेम को करेंसी वाली चिल्लर से जोडक़र नोटबंदी के लिए बीजेपी को घेरने की कोशिश की थी। हालांकि, थरूर ने इस ट्वीट को करने के कुछ देर बाद ही दूसरा ट्वीट करते हुए माफी मांग ली थी। इस वाकये पर मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया था, लेकिन अब उन्होंने थरूर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मानुषी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक लडक़ी जिसने अभी दुनिया जीती है, वह किसी मजाकिया टिप्पणी को लेकर दुखी नहीं होगी। ‘चिल्लर’ का अर्थ खुले पैसे हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि चिल्लर शब्द में ‘चिल’ भी शामिल है।’

बता दें कि हाल ही में मानुषी छिल्लर ने चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया था। मानुषी की जीत के बाद थरूर ने ट्वीट किया, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! भाजपा को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है।’

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending