Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्ट्रेस को करण जौहर मानते है अपना ‘बेस्ट फ्रेंड, नाम सुन रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि काजोल उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं और हमेशा रहेंगी। करण एक निजी रेडियो स्टेशन पर ‘लव गुरू’ के अंदाज में रेडियो जॉकी के रूप में नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

Image result for KAJOL PHOTOS

शो के लांच पर यह पूछे जाने पर कि हाल में काजोल व उनके बीच की मित्रता में खटास आने के बाद क्या फिर से वह अपने संबंध को सुधारने की योजना बना रहे हैं? इस पर करण ने कहा, काजोल मेरे जीवन का खास हिस्सा रहेंगी।

Image result for KAJOL PHOTOS

संजय लीला भंसाली की एतिहासिक फिल्म ‘पद्मावती’ पर मचे बवाल के मद्देनजर एक कलाकार के रचनात्मक अधिकारों और स्वतंत्रता को रोकने पर उनकी राय के बारे में पूछे जाने पर करण ने इस पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।

Image result for KAJOL PHOTOS

उन्होंने कहा, यह शो प्यार, दोस्ती और संबंधों पर आधारित है। मैं ऐसे (पद्मवती) उत्तेजक मुद्दों पर बात करना नहीं चाहता।

Image result for KAJOL PHOTOS

रेडियो शो ‘कॉलिंग करण’ का प्रसारण रेडियो चैनल इश्क 104.8 एफएम पर होगा।

 

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending