Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

यशवंत सिन्हा का अरुण जेटली पर वार, गुजरात के लिए बताया ‘बोझ’

Published

on

Loading

अहमदाबाद। बीजेपी के बागी नेता व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा वित्त मंत्री अरुण जेटली को वह गुजरात पर ‘बोझ’ मानते हैं। सिन्हा ने कहा कि ‘दोषपूर्ण’ जीएसटी लागू करने पर पिस रही जनता को जेटली का इस्तीफा मांगने का अधिकार है।

देश की आर्थिक स्थिति पर पिछले दिनों अपने लेख में मोदी सरकार पर हमला बोल सियासी तूफान उठाने वाले सिन्हा ने कहा कि गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए जेटली राज्य की जनता के लिए बोझ जैसे हैं। उन्होंने जेटली के खिलाफ अपनी तल्ख बयानी जारी रखते हुए कहा, ‘मैं वित्त मंत्री को गुजराती नहीं मानता। वह गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए होंगे पर वो आप पर बोझ हैं। अगर वह नहीं चुने जाते तो उनकी जगह किसी गुजराती को मौका मिला होता।’

दरअसल सिन्हा को ‘लोकशाही बचाओ आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने गुजरात की वर्तमान आर्थिक स्थिति और नोटबंदी तथा जीएसटी के राज्य पर पड़े प्रभाव पर विचार व्यक्त करने के लिए बुलाया था।

सिन्हा ने कहा, ‘भारत के लोग वित्तमंत्री के अर्थव्यवस्था में मंदी व नोटबंदी व जीएसटी में विफलता के कृत्य के लिए उनके इस्तीफे की मांग कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को कुछ दिक्कतें पहले की सरकार से प्राप्त हुईं, जिससे गंभीर रूप से निपटने की जरूरत है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending