Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सैफ ने बेटे तैमूर को दिया ऐसा गिफ्ट, कीमत सुन मुंह से निकल पड़ेगा OMG!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्टर्स हो या फिर एक्ट्रेस जब तक वे कुछ अजीबोगरीब काम नहीं करते तब तक उन्हें शान्ति नहीं मिलती। अब सैफ अली खान को ही ले लीजिए दरअसल, 14 नवंबर यानी चिल्ड्रन्स डे के मौके पर अपने 11 महीने के बेटे को आलीशान कार गिफ्ट कर डाली।

OMG! सैफ ने बेटे तैमूर को गिफ्ट की इतनी महंगी कार, कीमत सुनकर दंग रह जायेंगे आप

बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल तैमूर अली खान की उम्र वैसे तो अभी प्लास्टिक वाली कार के साथ खेलने की है, लेकिन उनके पिता ने बाल दिवस के मौके पर तैमूर को इतनी महंगी कार गिफ्ट कर दी, जिसकी कीमत सुन आपके मुंह से निकलेगा OMG!

सोमवार को नवाब सैफ अली खान ने लाल रंग की एसआरटी गाड़ी खरीदी, जिसकी कीमत 1.30 करोड़ बताई जा रही है।  शो-रूम में गाड़ी खरीदने पहुंचे सैफ ने मीडिया को बताया कि वह इसे तैमूर को गिफ्ट करना चाहते हैं।

सैफ ने यह भी कहा था, चिल्‍ड्रन्‍स डे काफी खास होता है, ऐसे में मैं शायद तैमूर को यह गाड़ी गिफ्ट कर दूं। सैफ ने यह भी बताया कि बच्‍चों को सुरक्षा के मद्देनजर भी यह गाड़ी काफी खास है। तैमूर को इस गाड़ी का रंग काफी पसंद आयेगा।

फिलहाल सैफ बेटे तैमूर के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं।  वे कई बार बेटे संग कैमरे के सामने पोज देते नजर आते हैं। तैमूर की क्‍यूटनेस ने पहले ही फैंस को दीवाना बना रखा है।

 

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending