Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीगर’ से शुरू हुआ था सफर, शिल्पा ने बॉलीवुड में पूरे किए 24 साल

Published

on

Loading

मुम्बई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि हिंदी फिल्म उद्योग में उन्होंने अपने करियर के 24 साल पूरे कर लिए हैं। शिल्पा ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, कि वाह, विश्वास नहीं होता कि बाजीगर और मेरे करियर को 24 साल हो गए। अच्छी बात है कि मैं अभी भी खुद को 24 साल का महसूस करती हूं।

शिल्पा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ 1993 में बाजीगर से की थी और उसके बाद से वह कई फिल्मों और टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा के पति व व्यापारी राज कुंद्रा ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी। राज ने लिखा कि प्यारी शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में 24 साल पूरे होने पर बधाई। क्या आपने एक साल की उम्र में शुरुआत की थी? अभी भी आप बेहद शानदार दिखाई देती हैं।

अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म बाजीगर में काजोल भी थीं। शिल्पा छोटे पर्दे पर अपने पहले लाइव गेम शो आंटी बोली लगाओ बोली सबसे कम सबसे अनोखी की निर्माता हैं। एक दौर था जब बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी का जलवा देखने को मिलता था। उनकी सेक्सी इमेज लोगों को खूब रोमांचित करती थी।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम बना चुकी जबकि वह छोटे पर्दे के कई टैलेंश शो में बतौर जज भी हिस्सा ले चुकी है। शिल्पा शेट्टी ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तब उन्होंने कई बड़े स्टार के साथ काम किया था। उन्होंने शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया है।

फिल्मों के आलवा उनका रूक्षान खेलों की दुनिया में रहा है। क्रिकेट के मैदान पर भी शिल्पा शेट्टी का जलवा देखने को मिलता रहा है। आईपीएल में उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स खेलती है। शिल्पा शेट्टी राजस्थान रॉयल्स की सह मालकिन भी है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending