Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस ड्रेस में विराट संग अनुष्का ने जब मारी एंट्री, बज उठी हर किसी के दिल की घंटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक ओर जहां क्रिकेट के मैदान पर चमक रहे हैं वहीं मैदान के बाहर भी कोहली सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लव कनेक्शन को मीडिया में खूब सुर्खिया मिलती है। जहां भी दोनों एक साथ दिखते हैं वहीं मीडिया के कैमरों में कैद हो जाते हैं। इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स के दौरान विराट-अनुष्का की जोड़ी चर्चा का विषय बनी रही।

Indian Sports Honours : Cool Blue में विराट और Red Hot Look में अनुष्का ने लूट ली महफिल

इतना ही अवॉर्ड्स समारोह में दोनों हाथ में हाथ पकड़े यहां पहुंचे तो हर कोई की नजरें उनपर टिक गई। दोनों बेहद शानदार लग रहे थे। क्यूट जोड़ी को देखने के लिए लोगों में वहां खूब उत्साह देखा गया। रेड पेंटसूट में दिखीं अनुष्का और उनके साथ ब्लू सूट में नजर आए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी खूब वाह-वाही मिल रही है। आलम तो यह रहा कि विराट को अपनी यह नई फोटो काफी पसंद आई हैं और उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नया प्रोफाइल पिक्चर बना डाला है।

इस समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड के कई बड़े लोग शामिल थे लेकिन मीडिया की नजरों में विराट-अनुष्का जोड़ी अव्वल थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के मैदान में लगातार अपने दमदार खेल से पूरी दुनिया में राज कर रहे हैं। बतौर कप्तान भी वह प्रचंड फॉर्म में है। दूसरी ओर अनुष्का शर्मा भी फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। कुल मिलाकर दोनों की जोड़ी को हमेशा पसंद किया जाता है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending