Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय क्यों सिखाना चाहते है महिलाओं को ऐसे काम, सुनकर होगी हैरानी

Published

on

Loading

मुंबई| अभिनेता अक्षय कुमार ने उन महिलाओं व दर्शकों के लिए आत्मरक्षा की रणनीति सीखने के महत्व पर जोर दिया, जो उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की शूटिंग देखने आए थे। एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने मंच पर कुछ महिलाओं को आमंत्रित किया और उन्हें आत्मरक्षा के कुछ गुर सिखाए, जो मददगार साबित हो सकते हैं।

Image result for AKSHAY KUMAR

अक्षय ने कहा, “ऐसे मौकों पर स्तब्ध खड़े नहीं रहें, बल्कि आत्मरक्षा के उपाय करें। अगर आप डरते हैं तो और ज्यादा खतरे को बुलावा दे रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वासी बनें।”

Image result for AKSHAY KUMAR

शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

इससे पहले भी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा था कि महिलाएं पुरुषों से 10 गुना ज्यादा बलवान होती हैं। इस मौके पर उन्होंने एक उदहारण भी दिया। अक्षय कुमार कहते हैं, ”महिलाएं पुरुषों से 10 गुना ज्यादा बलवान होती हैं और मैं आपको एक वैज्ञानिक उदाहरण देकर समझाता हूं।

Image result for AKSHAY KUMAR

कनाडा में एक बार एक प्लेन पानी में क्रेश होने जा रहा था। ऐसा लग रहा था कि कोई भी नहीं बचेगा, लेकिन जहाज को चलाने वाला पायलट बहुत अच्छा था और उन्होंने जहाज को पानी पर सही तरीके से लैंड करवाया और सभी बच गये। जब जहाज का दरवाजा खोला गया तो पानी में से मूत्र की गंध आ रही थी।

Related image

जब उन्होंने चेक किया तो पता चला 85% पुरुषों ने और 20% महिलाएं ने मूत्र विसर्जन किया। अब आप इस बात से तुलना कर सकते हैं। इसलिए जब भी खतरा आता है पुरुष हमेशा घबरा जाते हैं।” अक्षय कुमार ने कहा कि, ”मैं यहां पुरुषों की बुराई करने नहीं बैठा हूं।” पर सच तो सच ही रहेगा ।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending