Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लेडीज टॉयलेट में महिलाओं की अश्लील वीडियो बना रहा था ये युवक, हुआ गिरफ्तार

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवक ने बेहद शर्मनाक काम करते हुए लेडीज टॉयलेट में मोबाइल से वीडियो बनाकर सनसनी फैला दी। हालांकि युवक की इस गंदी हरकत के बाद वह सुरक्षाकर्मियों के हत्थे चढ़ गया। पूरा मामला लखनऊ के विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस मॉल का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक का नाम मनीष बताया जा रहा जो कि मूलरूप से नोएडा का रहने वाला है।

एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला ने इसकी शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। एसओ के अनुसार तीन नवम्बर को मनीष सिनेपोलिस मॉल घूमने गया था। मॉल में घुमने के बाद वह तीसरी मंजिल पर स्थित लेडीज टॉयलेट में जाकर छिप गया।

जब युवती आई तो वह उसका मोबाइल के सहारे उसका वीडियो बनाने लगा। युवती को जब पता चला कि उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक वहां से भागा और युवती ने मनीष का पीछा किया लेकिन वहां से वह भागने में कामयाब रहा। इसके बाद युवती ने मॉल प्रबंधन को इस पूरी घटना की जानकारी दी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा गया कि मनीष टॉयलेट में घुसते और वहां से भागते हुए साफ नजर आ रहा है। एसओ ने आगे बताया कि बुधवार दोपहर मनीष दोबारा से सिनेपोलिस मॉल में घुमने पहुंचा लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया और दबोच लिया।

पकड़े गए युवक ने पुलिस में अपना बयान दिया है कि गलती से मॉल के लेडीज टॉयलेट में घुस गया था। मोबाइल पर बात करने में उसका ध्यान नहीं रहा और लेडीज टॉयलेट में घुस गया। उसने मोबाइल से किसी भी तरह का वीडियो न बनाने की बात कही। हालांकि पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending