Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

फोटो गैलरी

MOVIE REVIEW: शादी में जरुर आना, जरुरी है इस शादी को सिनेमा में देखने जाना

Published

on

Loading

फिल्म: शादी में जरूर आना

डायरेक्टर: रत्ना सिन्हा

स्टार कास्ट: राजकुमार राव, कृति खरबंदा, गोविन्द नामदेव, मनोज पाहवा

अवधि: 2 घंटा 17 मिनट – सर्टिफिकेट: U/A

रेटिंग: 4.5 स्टार

Image result for SHADI MEI JARUR AANA

नई दिल्ली। कम बजट के जबरदस्त एक्टर कहे जाने वाले ‘राजकुमार राव’ के लिए साल 2017 उनकी फिल्मों की तरह ही बेहद शानदार रहा। अभी पिछले ही दिनों उनकी फिल्म ‘न्यूटन’ ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि हर किसी के जुबां पर भी नाम कमाया था। फिल्म न्यूटन को ऑस्कर के लिए नामित भी किया गया है।

Image result for SHADI MEI JARUR AANA

कहानी-

कहानी सत्येंद्र उर्फ़ सत्तू (राजकुमार राव) और आरती (कृति खरबंदा ) की अरेंज मैरिज से स्टार्ट होती है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी की ही रात आरती घर छोड़कर भाग जाती है। शादी से पहले अपने करियर के ऊपर ध्यान देने का निर्णय करती है।

5 साल के बाद सत्तू एक आईएएस अफसर बन जाता है और वहीँ आरती भी पीसीएस अफसर बनकर काम करने लगती है। एक बार फिर से सत्तू और आरती का आमना-सामना होता है लेकिन इस बार सत्तू को आरती से बहुत ज्यादा नफरत होती है क्योंकि शादी की रात जब आरती घर छोड़कर भागी थी तो उसकी वजह से सत्तू के पूरे खानदान की बेज्जती होती है। वैसे अंततः क्या होता है, इसका पता आपको फिल्म देखकर ही चलेगा।

Related image

क्यों देखें-

आज के समाज में जिस तरह से लडकियां हर फील्ड में आगे बढ़ रही है। बावजूद इसके लड़कियों को वो दर्जा अब भी नहीं मिल पा रहा है। जिसकी वो हक़दार है ऐसे में रत्ना सिन्हा के इस कांसेप्ट ने समाज में लड़कियों के प्रति छिपी इस नीची मानसिकता को जड़ से उजाड़कर फेंकने की पूरी कोशिश की है।

Image result for SHADI MEI JARUR AANA

फिल्म की कहानी लड़कियों की शिक्षा, नौकरी और समानता के अधिकार के साथ-साथ दहेज प्रथा की तरफ भी ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करती है।

एक्टिंग-

एक्टिंग में राजकुमार राव उस्ताद हैं। उन्होंने यहां भी शानदार काम किया है। लेकिन अब उन्हें इसे रटी-रटाई इमेज से बाहर आना होगा नहीं तो एक ही तरह के रोल करते हुए मजा किरकिरा हो जाएगा। थोड़ा कहानी भी फोकस करना होगा क्योंकि सिर्फ फिल्म में लीड करना ही उनका उद्देश्य नहीं रहा है।

Related image

वहीँ अगर कृति खरबंदा की एक्टिंग की बात करें तो उन्होनें भी अपना रोल टिक-ठाक तरह से प्ले किया है। लेकिन इन दिनों फिल्मों की असली स्टार कहानी होती है। फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा है लेकिन ट्रीटमेंट ढीला है।

Image result for SHADI MEI JARUR AANA

बॉक्स ऑफिस-

फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ है और इसे 800 से ज्यादा स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। इसके साथ ही इरफान खान स्टारर ‘करीब-करीब सिंगल’ भी इसी हफ्ते रिलीज हो रही है।

Related image

दोनों की भिड़ंत के बीच ‘गोलमाल अगेन’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। देखना दिलचस्प होगा की इन सबके बीच ‘शादी में जरूर आना’ का वीकेंड कलेक्शन कितना होता है।

म्यूजिक-

Image result for SHADI MEI JARUR AANA

 

 इस फिल्म में संगीत दिया है अर्जित सिंह, यासीर देसाई और आनंद ने दिया है। जो कि जबरदस्त है। ‘रिवेंज सांग ‘ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी’ और ‘जोगी’ ये दो गाने स्क्रीन पर आते ही पूरी ऑडियंस का ध्यान अपनी और आकर्षित करने का काम करते है।

 

 

 

 

फोटो गैलरी

ब्लैक ड्रेस में भूमि पेडनेकर ने दिखाया जलवा, कातिल अदाओं पर फैंस फ़िदा

Published

on

Bhumi Pednekar

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) मुंबई के एक अवॉर्ड शो में ब्लैक आउटफिट में पहुंचीं। एक हाथ में गोल्डन चूड़ियां आर कानों में गोल्डन इयर रिंग्स पहनकर भूमि बला की खूबसूरत लग रही थीं।

all photo credit Bhumi Pednekar instagram

उन्होंने बेबी पिंक लिपस्टिक लगा रखी थी और इस हाई स्लिट ड्रेस के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। भूमि पेडनेकर का यह अंदाज देखकर हर मंत्र मुग्ध दंग रह गया।

भूमि के लुक पर फिदा हुए फैंस

भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर यह फोटोज शेयर करते हुए लिखा- बहुत आराम से अपनी विनिंग स्पीच के साथ खड़ी हूं। भूमि का यह किलर लुक फैंस को तो अच्छा लगा ही, साथ ही रिया कपूर, ताहिरा कश्यप, पत्रलेखा समेत तमाम सेलेब्रिटीज ने भी लुक की बहुत तारीफ की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)


भूमि ने किए हैं कई डिफरेंट रोल

एक्ट्रेस ने अपने अभी तक के करियर में हर तरह के किरदार किए हैं। आयुष्मान खुराना के साथ जहां वो फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में काम कर चुकी हैं तो उन्होंने फिल्म ‘बाला’ में भी एक डार्क लड़की का रोल प्ले किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

Bhumi Pednekar in black dress, Bhumi Pednekar bold pics, Bhumi Pednekar bold look,

Continue Reading

Trending