Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चाइना ने एक रात में खत्म की धुंध, भारत पीछे क्यों

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली से लेकर कई बड़े शहरों में स्मॉग का कहर देखा जा सकता है आए दिन दिल्ली में एयर क्वालिटी गिरने से लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इसे कम करने के लिए अब तक कई प्रयास तो किये है लेकिन सफल अभी तक कोई भी नहीं हुआ।

वहीँ पडोसी देश चाइना ने एक ही दिन में स्मॉग जैसी सबसे बड़ी और खतरनाक समस्या से निजात पा लिया है। जी हाँ चाइना में ये समस्या अब आम हो गई है।

बता दें कि, हाल ही में ट्रंप ने चीन का दौरा किया, जब ट्रंप आए तो इसके लिए कुछ अलग तरह के प्रयास किए गए। इन प्रयासों से ट्रंप के जहाज को साफ आसमान में उतारा गया। आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जिससे चीन ने स्मॉग पर जल्द राहत पा ली है।

  • चीन ने ट्रंप के दौरे के समय सभी निजी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया।
  • बीजिंग और उसके आसपास के सीमेंट, स्टील और कोयले की सभी फैक्ट्रियों और फर्म्स को कुछ दिनों तक रोक लगा दी। क्योंकि इनसे हवा में सबसे ज्यादा डस्ट पार्टिकल हवा में घुलते हैं।
  • पार्टिकल्स को जमीन पर लाने के लिए एंटी स्मॉग गन की इस्तेमान किया गया।
  • इसे हवा में स्प्रे किया गया जाता है जिसके बाद पानी का छिड़काव करने पर सभी पार्टिकल जमीन पर आ जाते हैं।
  • बीजिंग शहर और उसके आसपास की सभी निर्माणाधीन साइटों की जांच की गई। ताकि गंदगी साफ करके डस्ट पार्टिकल्स में कमी लाई जा सके।

स्मॉग से राहत पाने को दिल्ली के भी प्रयास जारी-

दिल्‍ली सरकार ने धुंध और वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पांच दिनों के लिए गाडि़यों के लिहाज से ऑड-ईवन फॉर्मूले को एक बार फिर से लागू कर दिया है।

इस बारे में दिल्‍ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 13-17 नवंबर के बीच राजधानी में ऑड-ईवन (सम-विषम) व्‍यवस्‍था लागू रहेगी। दिल्‍ली हाईकोर्ट ने भी गुरुवार को ऑड-ईवन फॉर्मूले पर विचार के लिए कहा था।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending