Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जैकलिन ने शेयर किया मार्शल आर्ट का वीडियो, लोग हुए उनकी फिटनेस के कायल

Published

on

Loading

 

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज फिटनेस के मामले में हमेशा प्रेरणादायी रही हैं। अभिनेत्री के पास वास्तव में अद्भुत और बेहतरीन काया है, लेकिन इस तरह की काया पाने के लिए वह कड़ी मेहनत करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही हैं।

इसके जरिए उन्होंने सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करने की जानकारी दी है कि वह इसके जरिए तंदुरुस्त और फिट रहती हैं। जैकलिन के इस वीडियो में किक-बॉक्सिंग और फ्रीहैंड कुश्ती भी शामिल है।  सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जैकलिन के इस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है और लोग उनकी फिटनेस के कायल हो गए है।


अभिनेत्री ने इससे पहले पॉल डांस के जरिए अपने लचीले अवतार से रूबरू करवाया था और अब उनके इस नए वीडियो ने फिटनेस को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।

जैकलिन को पोल डांसिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसे व्यायाम के लिए जाना जाता है।

काम की बात की जाए तो, ‘जुड़वा 2’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री जल्द ही सलमान खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

 

देखें वीडियो-

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending