Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रणजी ट्रॉफी : आंध्र प्रदेश, मुंबई की सत्र की पहली जीत

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश और मुंबई ने शनिवार को रणजी ट्रॉफी के इस सत्र में ग्रुप-सी में अपनी पहली जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश ने विजिनाग्राम में खेले गए मैच में मध्यप्रदेश को आठ विकेट से हराया। वहीं मुंबई ने भुवनेश्वर में खेले गए मैच में ओडिशा को 120 रनों से परास्त किया।

आंध्र प्रदेश ने 65 रनों के आसान से लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने श्रीकर भरत (6), डीबी प्रशांत (23) के रुप में दो विकेट खो। हनुमा विहारी 28 रनों पर नाबाद लौटे वहीं रिकी भुई ने नाबाद आठ रनों का योगदान दिया।

इससे पहले पांच विकेट पर 67 के साथ दिन की शुरुआत करने वाली मध्यप्रदेश अपने खाते में 52 रन ही जोड़ सकी। सारांश जैन के रूप में उसने पहला विकेट खोया, लेकिन उसे बड़ा झटका तब लगा जब कप्तान देवेंद्र बुंदेला (38) पवेलियन लौट गए।

आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश को दूसरी पारी में 119 रनों पर ढेर कर दिया। जिसके बाद उसे 65 रनों का मामूली लक्ष्य मिला।

इससे पहले मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में 321 रन बनाए थे। आंध्र प्रदेश ने इसके जबाव में अपनी पहली पारी में 376 का स्कोर खड़ा किया था। इस जीत के साथ आंध्र प्रदेश अपने ग्रुप में मध्य प्रदेश को हटाकर पहले स्थान पर आई गई है।

ग्रुप-सी के एक और मैच में मुंबई ने ओडिशा पर आसान जीत दर्ज की। मुंबई ने मेजबान टीम के सामने 413 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसके सामने ओडिशा की टीम ढह गई और 292 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी और आकाश पारकर ने तीन-तीन विकेट लिए।

चौथे और आखिरी दिन चार विकेट के नुकसान पर 93 रनों से आगे खेलने उतरी ओडिशा के लिए गोविंद पोडार (87) और शांतानु मिश्रा (49) ने 90 रनों की साझेदारी की। इस जोड़ी को दिन के 22वें ओवर में अभिषेक नायर ने तोड़ा।

यहां से ओडिशा की टीम लगातार विकेट खोती रही। उसके लिए अंत में सूर्यकांत प्रधान (32), बिपलब समांत्री (31), सौरव रावत (29) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन हार को टाल नहीं सके।

मुंबई ने पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर अपनी पहली पारी में 289 रन बनाए थे और ओडिशा को पहली पारी में 145 रनों पर ढेर कर दिया था। अपनी दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 268 रनों पर घोषित करते हुए मुंबई ने ओडिशा के सामने 413 रनों की विशाल चुनौती रखी थी।

मुंबई के अब 10 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर आ गई है।

Continue Reading

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending