Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

रायबरेली: NTPC प्लांट में भीषण हादसे में 12 की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

Published

on

Loading

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के प्लांट में बॉयलर फटने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की तादाद बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के वक्त वहां तकरीबन 200 मजदूर काम कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि दबाव की वजह से पाइप में विस्फोट हुआ, जिसके चलते वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि एनटीपीसी के प्लांट में बॉयलर फटते ही मौके पर मौजूद कर्मचारी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर भारी मात्रा में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दर्जनों एम्बुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कुछ श्रमिकों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गई है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटेगी। साथ ही आसपास के जिलों की एम्बुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया है। मृतकों और घायलों के नाम के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि एनटीपीसी के ऊंचाहार स्थित इस प्लांट में पांच यूनिट हैं, जिसमें से प्रत्येक की क्षमता 210 मेगावाट है. यहां 1988 में बिजली उत्पादन शुरू हुआ था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending