Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड से वैलेंटाइन डे पर प्यार का पैगाम

Published

on

Loading

मुंबई | हिंदी सिने हस्तियों ने शनिवार को वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्यार, अमन व खुशियां फैलाने का संदेश दिया। बॉलीवुड हस्तियों ने प्यार के संदेश को सब तक पहुंचाने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया। वहीं, संगीतकार विशाल डडलानी और फिल्मकार शिरीष कुंदर ने हिंदू महासभा द्वारा प्रेमी जोड़ों की जबरन शादी कराने के फरमान व योजना का मजाक उड़ाया।

-प्रियंका चोपड़ा : मुझे बताया गया है कि किसी को प्यार करने के लिए एक दिन की जरूरत नहीं है..हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-विशाल डडलानी : हिंदू महासभा को हैप्पी वैलेंटाइन-डे कहना चाहता हूं। ओह और मोनिका बेलुची (इतालवी अभिनेत्री) को भी। मैं आपसे प्यार करता हूं।

-करण जौहर : प्रिय प्यार, बड़ा दिल रखो। हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-राजकुमार राव : प्यार दुनिया में सबसे खूबसूरत चीज है। सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। प्यार, अमन व खुशियां फैलाएं।

-शिरीष कुंदर : अपने कुत्ते को सैर पर ले गया था। हिंदू महासभा ने हमारी शादी करवा दी। आपके आशीर्वाद की जरूरत है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-अनुपम खेर : उम्मीद का एक बहुत छोटा सा कतरा मोहब्बत होने के लिए काफी है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-आलिया भट्ट : हैप्पी वैलेंटाइन डे! वैलेंटाइन डे की अपनी सेल्फी मेबलिन इंडिया के साथ शेयर करें और उसके कवर फोटो पर मेरे साथ दिखें।

-सिद्धार्थ मल्होत्रा : ढेर सारे प्यार व सम्मान के साथ हैप्पी वैलेंटाइन डे। आज के लिए मेरी ओर से तोहफा है, मेरी रोमांच-रोमांस से भरपूर पहली फिल्म ‘एक विलेन’। यह आज रात आठ बजे स्टार गोल्ड इंडिया पर आएगी।

-अर्जुन रामपाल : सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। आप सभी से मोहब्बत करता हूं। प्यार को फैलाएं। आपका शुक्रिया। ‘रॉय’ 2015 की सबसे बड़ी शुरुआत है। बहुत खुश हूं।

-नील नितिन मुकेश : आप सभी प्यारे-प्यारे लोगों को हैप्पी वैलेंटाइन डे। प्यार बांटते रहें।

-मल्लिका शेरावत : क्या हैप्पी वैलेंटाइन डे की बधाई देना ठीक है या मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा!

-निमरत कौर : प्यार को समर्पित और हमें इसकी याद दिलाने वाली सभी चीजों का एक खूबसूरत दिन।

-मीका सिंह : हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-प्रीति जिंटा : मेरे सभी दोस्तों को हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-पुलकित सम्राट : वैलेंटाइन डे आपसे चीजें करवाता है। यह पॉप अप कार्ड अपने प्यारे के लिए बनाया है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।

-रोहित रॉय : आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन डे। आप सभी का यह एक दिन और पूरा जीवन प्यार व खुशियों से भर जाने की।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending