Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्लास्टिक, विषाक्त वस्तुओं से कब्र को ना सजाएं: गोवा चर्च

Published

on

Loading

पणजी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| गोवा के रोमन कैथलिक चर्च ने नागरिकों को प्रदूषण को दूर करने और पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए कब्रों को प्लास्टिक और अन्य विषाक्त पदार्थों से ना सजाने की सलाह दी है। चर्च के सामाजिक कल्याण विभाग कारितस ने राज्य में सभी इलाकों के पादरियों को एक पत्र में कहा कि इन वस्तुओं का त्याग करना चाहिए, विशेष रूप से ऑल सोल्स डे (2 नवम्बर) के अवसर पर। ऑल सोल्स डे के दिन ईसाई सम्प्रदाय के लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाते हैं और प्रार्थना करते हैं।

कारितस द्वारा पत्र में कहा गया, हम हमारे इलाके में कई समारोहों की पूर्व संध्या पर हैं। अब हम सभी ऑल सोल्स डे बनाएंगे जहां कब्रों को सजाने के लिए प्लास्टिक, थर्मोकल, फोम और चांदी की पन्नी का उपयोग किया जाएगा। यह सभी नष्ट होने योग्य नहीं हैं और विषाक्त हैं। इसलिए हम कब्रों को सजाने के लिए विषाक्त पदार्थों के उपयोग से बचने के लिए दृढ़ता से आग्रह कर रहे हैं।

कारितस द्वारा किया गया यह अनुरोध पोप फ्रांसिस द्वारा एक अन्वेषण का अनुसरण करता है जिसमें उन्होंने दुनिया भर में ईसाई धर्म के लोगों से पर्यावरण को संरक्षित करने और कचरे को कम करने के लिए जीवन में बदलाव लाने के लिए कहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, इसके अलावा, अन्य अवसरों पर भी विषाक्त पदार्थों का अनावश्यक उपयोग किया जाता है। अगर हम अपने त्योहारों में विषाक्त पदार्थों के उपयोग से बचें तो हम वास्तव में एक महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं।

विज्ञप्ति में सभी इलाकों के पादरियों से राज्य में नवंबर के महीने में रविवार को बड़े पैमाने पर प्रदूषण, अपव्यय और विषाक्त पदार्थों के उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है।

Continue Reading

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending