खेल-कूद
आस्ट्रेलिया के फिंच के नाम विश्व कप-2015 का पहला शतक
मेलबर्न | आईसीसी विश्व कप-2015 का पहला शतक आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच के नाम रहा। फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेलते हुए 135 रन बनाए। फिंच पहली बार विश्व कप में खेलते हुए शतक लगाने वाले चौथे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। अब तक कुल 14 ऐसे बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने विश्व कप में पर्दापण के साथ ही शतक लगाया है। फिंच इस सूची में सबसे नया नाम हैं।
फिंच ने अपनी 135 रनों की पारी में 128 गेंदों का सामना किया और 12 चौके तथा तीन छक्के लगाए। फिंच विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने। इससे पहले, क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने आईसीसी विश्व कप-2015 का पहला अर्धशतक लगाया। मैक्लम ने हागले ओवल मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन54 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार