मुख्य समाचार
बेटे तेजस्वी यादव ने शेयर की मां राबड़ी की तस्वीरें, ऐसे चल रही छठ की तैयारियां
पटना| सूर्योपासना के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार की शाम व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर में इस बार भी जोर शोर से छठ पर्व मनाया जा रहा है। उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इस साल छठ पूजा कर रही हैं।
राबड़ी देवी ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर व्रत के दौरान की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके अलावा उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी अपनी मां का, ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है।
ये भी पढ़ें-सर्जिकल स्ट्राइक के गुनहगार इंडियन सोल्जर को तीन महीने जेल की सजा
बिहार की राजधानी पटना के गंगा घाट छठव्रतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। पटना में गंगा के कुल 101 घाटों पर दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। सभी घाटों पर रोशनी की पूरी व्यवस्था की गई है। व्रत रखने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
गांव के घरों से लेकर शहरों के मोहल्लों तक में मनभावन लोक गीतों और पारंपरिक प्रसादों की खुशबू के बीच लोग सूर्य भगवान की अराधना में डूबे हुए हैं।
बता दें कि, पूर्व उपमुख्यमंत्री और राबड़ी के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर व्रत का खाना बनाते हुए अपनी मां की फोटो भी साझा की। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी छठ कर रही हैं।
छठ व्रत के दूसरे दिन बुधवार को ‘खरना’ के मौके पर राबड़ी देवी के आवास और मुख्यमंत्री आवास पर देर रात तक लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचते रहे।
राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
राजधानी पटना की सभी सड़कें रंग-बिरंगी दूधिया रोशनी और आकर्षक तोरण-द्वारों से सजी हुई हैं, जबकि गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
ये भी पढ़ें-राहुल ने वित्त मंत्री पर किया तंज, डॉ. जेटली आपकी दवा में दम नहीं
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नहाय-खाय से प्रारंभ चार दिनों के इस अनुष्ठान में खरना के बाद छठव्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। गुरुवार शाम छठव्रती नदी, तालाबों सहित विभिन्न जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।
पर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी शुक्रवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के बाद ही श्रद्धालुओं का व्रत समाप्त हो जाएगा। इसके बाद व्रती फिर अन्न-जल ग्रहण करेंगे।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
फैशन10 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश