Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

क्यों भाते है लड़कियों को अपने से अधिक उम्र के लड़के, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कहते है ‘प्यार अंधा होता है’ होता है क्योंकि जब प्यार होता है तो सारी दुनिया, रिश्ते, रीति-रिवाज सब धुंधले से दिखाई पड़ने लगते है।

Image result for dil sambhal ja zara serial

लड़कियों के दिलों को जीतना आसान नहीं होता है क्योंकि उनकी सोच लड़कों की अपेक्षा काफ़ी अलग होती है। लड़के रिश्तों के प्रति थोड़े कम सवेंदनात्मक होते है जबकि लडकियां छोटी-छोटी बातों को भी गौर करने वाली होती है।

52 की उम्र में 23 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे संजय कपूर, इस शो से होगी वापसी

ऐसे में लड़कियों को हमउम्र लड़कों से ज्यादा अपने से अधिक उम्र के लड़के ज्यादा भाते है।

एक रिसर्च के मुताबिक़ ये बात सामने आई है कि लडकियां अपने से अधिक उम्र के लडको को इसीलिए पसंद करती है क्योंकि उनमें कम उम्र के लड़कों से अधिक मैच्योरिटी होती है।

52 की उम्र में 23 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे संजय कपूर, इस शो से होगी वापसी

वे उन्हे समझते है और समझाते भी है हर परिस्थति को बखूबी हैंडल करते है।

जैसा की हम सभी जानते है की लडकियां अपने हमसफ़र में अपने पिता की छवि को तलाशती है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि वे चाहती है की उनका हमसफ़र उनके पिता की ही तरह होनहार, समझदार, और हर परेशनियों से लड़ने वाला हो।

52 की उम्र में 23 साल छोटी एक्ट्रेस से रोमांस करेंगे संजय कपूर, इस शो से होगी वापसी

इसीलिए अक्सर लड़कियों को अपने से अधिक उम्र के लड़के ज्यादा भाते है।

लाइफ स्टाइल

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे  

Published

on

By

Beetroot Side Effects

Loading

नई दिल्ली। चुकंदर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर हमारे स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

दरअसल, इसे खाने के जितने फायदे होते हैं, उतने ही इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों के भूलकर भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना उनके लिए भारी पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन लोगों के लिए नुकसानदेह है चुकंदर का सेवन-

लो ब्लड प्रेशर

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो चुकंदर खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चुकंदर में नाइट्रेट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसे पाचन तंत्र नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में खून को पतला करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो चुकंदर का सेवन न करें।

किडनी स्टोन

यूरोलिथिएसिस यानी किडनी स्टोन में भी चुकंदर का सेवन करना हानिकारक माना गया है। किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को चुकंदर से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में मौजूद ऑक्सालेट किडनी स्टोन की समस्या और भी ज्यादा और गंभीर बना सकता है।

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भी आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर खाने से डायबिटीज के मरीजों में नर्व डैमेज का खतरा बना रहता है। साथ ही चुकंदर का जूस पीने से शरीर में फाइबर कम होता है और ग्लाइसेमिक लोड काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि डायबिटीज के मरीज चुकंदर से परहेज करें।

एलर्जी

कई बार चुकंदर का सेवन करने कुछ लोगों को त्वचा पर चकत्ते, पित्त पथरी, खुजली, ठंड लगना और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही चुकंदर का जूस पीने से भी कई लोगों कुछ दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको चुकंदर से ऐसी कुछ एलर्जी महसूस हो, तो इसका सेवन न करें।

लिवर को होता है नुकसान

ज्यादा मात्रा में चुकंदर सेवन करने कई बार लिवर डैमेज होने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, चुकंदर में आयरन, कॉपर और अन्य मिनरल्स की भारी मात्रा पाई जाती है, जो इसके अधिक सेवन से लिवर में जमा हो जाते हैं, जिससे आपको समस्या हो सकती है।

डिसक्लेमर: लेख में उल्लिखित सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं न कि किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Trending