Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

डॉक्टर से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का, चर्चाओं ने पकड़ा जोर

Published

on

Loading

मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इश्क के किस्से तो आम हैं लेकिन इस बार यह जोड़ा एक अलग ही वजह से चर्चा में है। कारण है दोनों की एक वायरल फोटो। इसमें अनुष्का और विराट एक डॉक्टर के पास दिख रहे हैं। इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। चर्चाएं छिड़ गईं कि विराट-अनुष्का को आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि दोनों डॉक्टर के पास पहुंच गए?

विराट और अनुष्का ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सबके सामने रखा था। दोनों एक साथ कई विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों ने एक शादी के परिधान बनाने वाली कंपनी के लिए साथ में विज्ञापन किया था। विराट और अनुष्का में एक और बात समान है कि दोनों एक ही डॉक्टर से इलाज कराते हैं।

दरअसल ऐक्युपंक्चर थेरेपी करने वाले जाने माने डॉक्टर जूल गमडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की फोटो शेयर की है। पहली फोटो में डॉ. गमडिया अनुष्का के साथ नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वह विराट के साथ खड़े हैं।

वैसे इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं थी, क्योंकि विराट-अनुष्का किसी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रहे। दोनों ने बस अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए डॉक्टर से मुलाकात की थी। अनुष्का, डॉ. गमडिया की पुरानी पेशेंट हैं और उन्होंने ही विराट को उनके पास जाने की सलाह दी थीं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending