Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस लड़की के जज्बे ने किया बिहार बोर्ड के घोटाले का पर्दाफाश, हाईकोर्ट ने ठोंका 5 लाख जुर्माना

Published

on

Loading

पटना। बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल किस तरह से बदहाल होता जा रहा है, इसका आंकलन हम पिछले दो सालों से कर रहे है। ताजा मामला सहरसा जिले के छोटे से गांव गंगा प्रसाद टोले का है।

यहाँ की प्रियंका सिंह ने अपनी जिद और आत्मविश्वास के दम पर  बिहार विद्यालय को आइना दिखाया है। दरअसल प्रियंका को बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में फेल घोषित कर दिया गया था जिसके बाद प्रियंका ने बोर्ड को हाईकोर्ट में चुनौती दे दी जिसमें बोर्ड के बड़े घोटाले का न सिर्फ पर्दाफाश हुआ बल्कि पूरा सच भी सामने आ सका।

प्रियंका परीक्षा में सिर्फ पास ही नहीं घोषित गई, बल्कि उसने प्रथम श्रेणी से राज्य भर में दसवां स्थान भी पाया था ।

इस मामले में कोर्ट ने बिहार बोर्ड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है।राजीव कुमार सिंह की पुत्री प्रियंका ने मैट्रिक की परीक्षा डीडी हाई स्‍कूल सरडीहा से दी थी। उसका रोल कोड 41047 और रोल नंबर 1700124 था। उसे संस्‍कृत में मात्र 9 अंक मिले, जिसके कारण वह फेल कर दी गई। साइंस में मिला अंक भी उसे काफी कम लग रहा था। रिजल्‍ट देखने के बाद प्रियंका सदमे में आ गई। बोर्ड की रिजल्‍ट में वह फेल थी। प्रियंका इसे मानने को तैयार नहीं थी कि वह फेल हो सकती है।

प्रियंका की आंसर शीट में बार कोडिंग गलत तरीके से हुई थी, जिससे प्रियंका की आंसर-शीट से दूसरी छात्रा संतुष्टि कुमारी को संस्‍कृत और साइंस में फेल से पास कर दिया गया। जबकि प्रियंका पास से फेल कर दी गई थी। कोर्ट ने एग्‍जामिनेशन बोर्ड को पांच लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा और मैट्रिक परीक्षा 2017 की सभी आंसर शीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending