Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी की मां ने गरबा कर मनाई दीपावली , वीडियो वायरल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है। पीएम मोदी ने एक बार फिर सेना के साथ दीपावली मनाई है। दूसरी ओर उनकी मां ने दीपावली के अवसर पर पूजा की और इसके साथ-साथ गुजराती फोक सॉन्ग पर गरबा भी किया। दरअसल पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरन बेदी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर मोदी की मां का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपलोड किया है।

किरन बेदी ने लिखा 97 की उम्र में दीवाली का उत्साह देखने लायक है। ये नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन हैं जो अपने घर में दीवाली मना रही हैं। मोदी अपनी मां से बेहद ज्यादा प्यार करते हैं। मोदी की मां मीडिया से दूर रहती है। नोटबंदी के दौर में वह बैंक पहुंचकर पैसे निकाले थे तब वह मीडिया के सामने आई थी।

प्रधानमंत्री 17 सितंबर को अपने 67वें जन्मदिन पर अपनी मां आशीर्वाद लेने के लिए गए थे। हीराबेन बेहद शांत दिखती है और सादगीपूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखती है। इतना ही नहीं घर से बाहर कहीं जाने के लिए ऑटो रिक्शा का प्रयोग करती है। कुल मिलाकर दीपावली के अवसर मोदी की मां ने गुजराती फोक सॉन्ग पर गरबा कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

यहां देखे वीडियो

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending