ऑफ़बीट
खुद नहीं दे पाई बेटे को जन्म, तो पड़ोसी की बेटियों का कर दिया ऐसा बुरा हाल
सहारनपुर। कहते है ‘अंधविश्वास मानव योग्यता का अँधापन है’। अर्थात किसी भी चीज पर जरुरत से ज्यादा विश्वास करना आपको नरक के गड्ढे में धकेल देता है। कुछ ऐसी ही कहावत सिद्ध हुई है सहारनपुर में।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंधविश्वास की एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसने सभी के दिलोंदिमाग को झकझोर के रख दिया है। यहां एक पति-पत्नी ने चार बेटियों के बाद एक बेटे की चाहत पूरी करने के लिए पड़ोसी की चार साल की बेटी की बलि चढ़ा दी।
दरअसल, थाना जानकीपुरम क्षेत्र के गांव खुर्द में कुछ दिन पहले एक चार साल की बच्ची अक्षिता का शव गांव के ही तालाब से बरामद हुआ था। हत्यारे मृत बच्ची का एक पैर और एक हाथ अपने साथ ले गए थे और बाकि के शरीर को गांव के तालाब में फेंक दिया था।
सूचना मिलते ही जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो बच्ची की ऐसी हालत को देखकर दंग रह गई। बाद में पूरे मामले की काफ़ी छान बीन के बाद पुलिस को पूरी सच्चाई का पता चला।
छान-बीन के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार रात गांव खुर्द अड्डे से महावीर के पड़ोसी सतीश पुत्र कबूल सिंह और तांत्रिक वृक्षपाल पुत्र सुखबीर सिंह निवासी बड़ावद बागपत और हाल निवासी लोनी बार्डर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। जबकि महिला सहित दो आरोपी अभी फरार हैं।
आरोपी सतीश ने बताया कि उसकी चार पुत्रियां हैं। जब उसे एक बेटा पैदा हुआ भी तो 18 महीने के बाद वो मर गया।
पुत्र नहीं होने की वजह से पत्नी और परिवार के लोग परेशान रहते थे। इस समस्या को लेकर वे एक तांत्रिक के पास गए।तांत्रिक ने उन्हें लड़की की बलि चढ़ाने को कहा।
जिसके बाद उसने मौका मिलते ही अक्षिता का अपहरण कर लिया। और अपनी पत्नी नेमता और पिता कबूल सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पाटल (धारदार हथियार) भी जब्त कर लिए है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
फैशन39 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश