प्रादेशिक
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती के कलवारी थानान्तर्गत बेलवाडा गांव में उस वक्त मातम छा गया जब एक ही परिवार के छह लोगों की सड़क हादसे मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंजीनियर का परिवार रविवार को लखनऊ से विन्ध्याचल दर्शन के लिए निकला था लेकिन नेशनल हाइवे 24 पर रायबरेली बछरहवा चौराहे के पास उनकी गाड़ी मौत की सवारी साबित हुई और कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में इंजीनियर, उनकी पत्नी, दो बहनों के अलावा रिश्तेदार शामिल हैं। पूरे हादसे की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कलवारी थाना क्षेत्र के बेलवाडा निवासी प्रेमचंद्र मिश्र बाराबंकी में दरोगा के पद थे जबकि उनका बेटा दिव्य कुमार मिश्र (30) नोयडा में साफ्टवेयर इंजीनियर था।
दूसरी ओर पूरा परिवार श्रुति विहार, इंदिरा नगर, लखनऊ में रहता था। दिव्य कुमार की शादी इसी साल चार मार्च को हरदोई जिले की साक्षी मिश्रा के साथ हुई थी। नोयडा से लखनऊ आए दिव्य कुमार रविवार को अपनी कार से विन्ध्याचल के लिए निकले थे।
साथ में पत्नी साक्षी (26), बहन दिव्या मिश्रा (25), दीपिका मिश्रा (23), चचेरा भाई अर्पित मिश्र (14) पुत्र विष्णु मोहन मिश्र और मामा विष्णु मोहन मिश्र की बेटी ज्योति पाण्डेय निवासी सुअहरा थाना कलवारी सवार थे। पुलिस के अनुसार एनएच- 24बी पर उनकी गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर सभी छह लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार शोक में डूब गया है।
उत्तर प्रदेश
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।
वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।
भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।
इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।
-
आध्यात्म3 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड3 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी