मनोरंजन
मसाबा को ट्रोलर्स ने कहा ‘नाजायज वेस्ट इंडियन’, मिला झन्नाटेदार जवाब
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की डिजाइनर बेटी मसाबा को दिवाली पर लगे पटाखों पर बैन का समर्थन करना महंगा पड़ गया। उनके समर्थन के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उन्हें ‘नाजायज वेस्ट इंडियन’ तक कह दिया गया। यह सिलसिला इतना बढ़ गया कि मसाबा ने भी ट्रोलर्स को झन्नाटेदार जवाब दिया।
मसाबा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने सभी ट्रोलर्स के मुंह पर करारा तमाचा मारा है। मसाबा ने लिखा कि जब भी कोई उन्हें ‘नाजायज’ कहता है, उन्हें बहुत गर्व होता है। मसाबा ने कहा है कि उन्हें भारतीय-कैरेबियाई मूल की महिला होने पर गर्व है। बता दें कि मसाबा, नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा ने बुधवार को इंस्टाग्राम के जरिए एक खुला पत्र साझा किया।
मसाबा ने ट्वीट किया, हाल ही में मैंने देश की हर छोटी-बड़ी समस्या की तरह ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखा बैन के समर्थन में भी ट्वीट किया, जिससे ट्रोलिंग और कमेंट्स का दौर शुरू हो गया। मसाबा ने आगे लिखा है कि लोग उन्हें ‘बास्टर्ड’ या ‘नाजायज वेस्ट इंडियन’ कह रहे हैं लेकिन उन्हें इस पर गर्व है और यह उनकी पहचान है। उन्होंने आगे लिखा कि ट्रोल उन्हें और मजबूत बनाता है।
हालांकि बाद में मसाबा के जवाब की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ भी हुई। कई नामी लोग उनके समर्थन में भी आ गए हैं। मशहूर लेखक और स्क्रिप्ट राइटर चेतन भगत ने भी मसाबा के समर्थन में ट्वीट किया जबकि चेतन भगत खुद पटाखा बैन के खिलाफ थे।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
प्रयागराज: घर में इस हालत में मिले महिला और पुरुष सिपाही के शव, पुलिस जांच में जुटी