ऑफ़बीट
इस दिवाली जरुर करें उल्लू के दर्शन, बन जाएंगे मालामाल
दिवाली आने में महज आठ दिन बाकी है ऐसे में सभी ने अभी से दीवाली की तैयारियां करना जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। लेकिन इन तैयारियों के बीच में आज हम आपको एक और ऐसी जरुरी खबर सुनाने जा रहे है जिसे दिवाली से पहले अपनाना आपके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
दरअसल, इनदिनों साल भर बेवकूफी का सिम्बल बना रहने वाला उल्लू अत्यंत ही बेशकीमती हो गया है। लक्ष्मी जी की इस सवारी को लोग मुंहमांगे दामों में खरीदने को बेताब हो रहे हैं। सोर्सेज की मानें तो इस दीवाली उल्लू के लिए लोग 22-25 लाख देने को तैयार हैं।
उल्लू की इस डिमांड के पीछे रीजन यह कि दीवाली में इसका दर्शन होना काफी शुभ माना जाता है।
जिस तरह से दशहरे में नीलकंठ का दर्शन शुभ माना जाता है, उसी तरह दीवाली में उल्लू का दिखना बहुत लकी समझा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके दर्शन मात्र से मनोकामना पूरी हो जाती है। गुडलक, वेल्थ और विज्डम के लिए उल्लू की बलि भी दी जाती है। तांत्रिक अपनी पूजा के दौरान उल्लू के स्कल्स, बोन्स, ब्लड, क्लॉज, लीवर, किडनी सहित अन्य बॉडी पार्ट्स का यूज करते हैं।
अमावस्या की रात तंत्र साधना के लिए उल्लुओं के बॉडी पार्ट्स का यूज किया जाता है। इसके लिए खास तरह के उल्लुओं की डिमांड होती है। उल्लुओं की 30 से अधिक प्रजातियों में करीब 15 प्रजाति के उल्लू जंगलों में नजर आते हैं। गांवों, खेतों और खलिहान में भी उल्लू देखने को मिलते हैं, लेकिन अब इनकी तादाद बेहद कम हो गई है।
नेपाल की तराई से लेकर लोकल जंगल में इनको तलाशने वालों को 10 हजार से अधिक का मेहनताना दिया जाता है।बिचौलिये उल्लुओं को मार्केट में ले जाकर लाखों में बेचते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बार उल्लू के लिए 22 से 25 लाख तक की पेशकश की गई है।
वैसे, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 के तहत उल्लुओं के शिकार पर रोक है। बावजूद इसके चोरी- छिपे उल्लुओं का शिकार किया जाता है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन