Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीट क्लियर करने के बावजूद छात्रों को मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा एडमिशन, 50 से 80 लाख रुपए घूस

Published

on

Loading

जबलपुर| चिकित्सा महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित नीट में अच्छे नंबर आने के बावजूद छात्रों को निजी महाविद्यालयों में दाखिला नहीं मिल पा रहा है। कई महाविद्यालयों में बाहरी प्रदेश के छात्रों को कम अंक आने पर भी 50 से 80 लाख रुपये लेकर प्रवेश दिया जा रहा है।

इस मामले को लेकर एक छात्र ने जबलपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, जिस पर युगलपीठ ने सोमवार को नोटिस जारी किया है।

उज्जैन निवासी छात्र आदिश जैन ने बताया है कि उनके नीट प्रवेश परीक्षा में 429 अंक आए थे। वह चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए आयोजित सभी काउंसलिंग में शामिल हुए थे। अंतिम मॉक-अप राउंड की लिस्ट 10 सितम्बर की शाम साढ़े सात बजे जारी हुई, जिसमें उसका नाम था। इसके बावजूद वह प्रवेश से वंचित है। इसे लेकर उसकी ओर से उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दायर की गई है।

जैन के मुताबिक, उसकी याचिका में कहा गया है कि सूची में नाम होने पर उसे रात्रि 12 बजे तक कॉलेज पहुंचकर दाखिला लेना अनिवार्य था। उस दिन भोपाल में होने पर और सूची में नाम आने के बाद वह दाखिले के लिए चिरायु मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उसे रात्रि 11 बजे तक बैठाकर रखा गया, परंतु दाखिला नहीं दिया गया। इसके बाद वह दाखिले के लिए पीपुल्स चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचा। लिस्ट में नाम होने के बावजूद उसे वहां भी दाखिला नहीं मिला।

जैन का आरोप है कि निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कम नंबर होने के बाद भी दूसरे प्रदेश के छात्रों को 50 से 80 लाख रुपये लेकर दाखिला दिया गया।

याचिका में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय जबलपुर की युगलपीठ के न्यायाधीश आर. एस. झा तथा न्यायाधीश नंदिता दुबे ने अनावेदकों को नोटिस जारी जवाब मांगा है।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending