Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल के गढ़ में फिर सेंध लगाएंगी स्मृति ईरानी, शाह-योगी भी देंगे साथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली/अमेठी। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के तहत गांधी-नेहरू परिवार के वर्चस्व को ध्वस्त करने के लिए केंद्रीय कपड़ा एवं सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के गढ़ माने जाने वाले संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। स्मृति दो दिवसीय दौरे पर नौ अक्टूबर को यहां पहुंच रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी 10 अक्टूबर को यहां आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर को कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होने की संभावना है। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम को शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित होंगे।

स्मृति के 10 अक्टूबर को गौरीगंज में एफएम स्टेशन के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित रहने की उम्मीद है। वह पिपरी गांव के निकट गोमती नदी के बाएं किनारे को बचाने के लिए परियोजना के शुभारंभ में शामिल होंगी। अमेठी जिला अस्पताल में टीबी यूनिट का उद्घाटन करेंगी और ओदारी तिलोई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उद्घाटन और राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से शुरू होने वाले जन कल्याण के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

वैसे अमेठी को लेकर भाजपा की सक्रियता अकारण नहीं है। लोकसभा की अमेठी व रायबरेली सीटें भाजपा के लिए हमेशा से राजनीतिक प्रतिष्ठा का प्रश्न रही हैं। देश को कांग्रेसमुक्त बनाने के नारे के साथ राजनीति कर रहे मोदी व शाह का ही नहीं, पूरे संघ परिवार का अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस को हराना सपना रहा है।

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending