Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राम रहीम के राज उगलेगी ‘जली हुई हार्ड डिस्क’, 45 लोगों को नोटिस

Published

on

Loading

चंडीगढ़। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़ा एक अहम सबूत हरियाणा पुलिस के हाथ लगा है। यह राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल, पुलिस को राम रहीम के कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क मिली है।

जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस को चार ऐसे डेरा समर्थकों का पता है, जिन्हें नंपुसक बनाया गया हैं। इनमें पंचकूला दंगों का मास्टरमाइंड भी शामिल है। बताया जा रहा है कि डेरे में कई जगह फटे या जले हुए डॉक्यूमेंट्स मिले हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस हार्ड डिस्क को नष्ट करने की कोशिश की गई थी।

सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने हार्ड डिस्क को रिकवर कर लिया है और इससे डाटा निकालने में भी सफलता हासिल कर ली है। इस हार्ड डिस्क में ये पूरी डिटेल है कि डेरा सच्चा सौदा की ओर से किसे कितनी रकम दी गई और कितने रुपए कहां पर इन्वेस्ट किए गए। इससे पता लगाया जा सकता है कि डेरा को कौन-कौन से लोग फंडिग कर रहे थे। वहीं पंचकूला पुलिस ने 25 अगस्त को हिंसा फैलाने के आरोप पर डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन के 45 लोगों को नोटिस भेजा है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसे अदालत ने 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार होने के एक दिन पहले हनीप्रीत ने टेलीविजन चैनलों पर एकाएक प्रकट होकर सफाई दी थी कि उनके और राम रहीम के रिश्ते को लेकर गलत बातें बताई जा रही हैं। उनका रिश्ता बेटी और पिता जैसा है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending