Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पीएम को राहुल की चुनौती, दो बड़े मुद्दों का समाधान निकालें नहीं तो हमें दें मौका

Published

on

Loading

अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने गढ़ में भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही नीतियां ला रहे हैं जो कांग्रेस कई वर्ष पहले ला चुकी है, केवल उसके नाम बदल दिए जाते हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर ‘किसान और रोजगार’ जैसे दो बड़े मुद्दों का समाधान नहीं कर सकते तो कह दें, हम ये काम छह महीने में करके दिखा देंगे।

अमेठी के भुएमऊ गेस्ट हाऊस में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप जीएसटी को ठीक से देखिए। जीएसटी का लक्ष्य आपने कहा कि एक देश, एक टैक्स. कांग्रेस सरकार ने कहा था कि एक टैक्स होना चाहिए और 18 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार ने 28 प्रतिशत टैक्स लगा दिया। इसकी वजह से लाखों कारोबारियों का बिजनेस बंद हो गया।

उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी देश का समय बर्बाद करना बंद करें और रोजगार देना शुरू करें। 30 हजार लोग हर रोज रोजगार ढूंढने के लिए आते हैं, रोजगार सिर्फ 400 लोगों को मिलता है। मोदी जी ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। आज हालात क्या हैं? आप देख सकते है कितने लोगों को रोजगार मिला?

राहुल गांधी ने भाजपा पर अमेठी में फूड पार्क और ऐसी ही अन्य योजनाओं की अनदेखी करने का आरोप मढ़ते हुए कहा, “बहुत दुख हुआ कि अमेठी के लोगों को बीजेपी ने चोट पहुंचाई है… ये गलत है. इनकी सोच ही ऐसी है, मगर हम आपके लिए लड़ेंगे।”

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending