Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

उप्र में उद्योग बहुत जल्द अपने सबसे बेहतर दौर में होगा : महाना

Published

on

Loading

लखनऊ, 4 अक्टूबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि पिछली सरकारों ने औद्योगिक विकास विभाग को अपने सुख का साधन बना रखा था, लेकिन अब यह स्थिति बदलने वाली है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही है और बहुत जल्द प्रदेश में उद्योग अपने सबसे बेहतर दौर में पहुंच जाएगा।

औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना बुधवार को विधान भवन के तिलक हॉल में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा, पिछले 15 साल से सरकार और उद्योग घरानों में सामंजस्य नहीं था। पिछली सरकारों ने औद्योगिक विकास विभाग को अपने सुख का साधन बना रखा था। औद्योगिक विकास विभाग के अफसरों और कर्मचारियों को विभाग की सही जानकारी नहीं थी। लेकिन, अब यह स्थिति बदलने वाली है।

महाना ने कहा, पिछले छह महीने से मुझे यह विभाग मिला है और यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। हम ऐसी इंडस्ट्रियल पॉलिसी लाएंगे, जिसे पूरे देश के राज्य फॉलो करेंगे और वो कर भी रहे हैं। हमारी औद्योगिक नीति को देश भर में सराहा जा रहा है। सरकार पूरी मेहनत और लगन से काम कर रही है और बहुत जल्द प्रदेश में उद्योग अपने सबसे बेहतर दौर में पहुंच जाएगा।

मंत्री ने कहा, कानपुर में मेगा लेदर क्लस्टर परियोजना की स्थापना के लिए 375.68 करोड़ रुपये का ऋण सरकार की तरफ से वित्तीय संस्थाओं को दिया गया है। सैमसंग ने उप्र में 4,915 करोड़ रुपये का निवेश किया है। नोएडा में बिना किसी सुविधा शुल्क के इंडस्ट्रियल प्लॉट दिए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 33 में द्वितीय इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) की स्थापना के लिए आवश्यक भूमि का नियोजन किया गया है।

उन्होंने कहा, विगत 15 सालों में उद्योग और सरकार के बीच कोई कनेक्शन नहीं था। योगी सरकार में पहली बार इंडिस्ट्रयल प्रमोशन के लिए 35 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। विदेशों से भी उप्र की सरकार निवेश लाने का प्रयास कर रही है। छह महीने में हमने 5,000 एकड़ का लैंड बैंक बनाया है, जिसे डेवलप किया जाएगा।

Continue Reading

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending