Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

टीवी चैनल पर प्रकट हुईं हनीप्रीत, कई राज किए बेपर्दा, आज करेंगी सरेंडर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा के बाद से फरार चल रही उनकी करीबी और बेटी हनीप्रीत इंसा आमने आ गई हैं। पुलिस को कई दिनों से चकमा दे रहीं हनीप्रीत मंगलवार को कुछ समाचार चैनलों पर नजर आईं।

हनीप्रीत ने कहा है कि वह अपना पक्ष पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सामने रखेंगी। राम रहीम की बेहद करीबी रहीं हनीप्रीत ने कहा है वो इस पूरे मामले में कानूनी सलाह लेंगी। हनीप्रीत ने अपने और राम रहीम के रिश्ते पर भी सफाई दी। हनीप्रीत ने कहा कि उनका और राम रहीम का रिश्ता बेहद पवित्र था। बातचीत में हनीप्रीत ने खुद को बेकसूर बताया है। हनीप्रीत ने राम रहीम को पूरी तरह से निर्दोष बताया और साथ ही उनके साथ अपनी करीबियों पर भी काफी कुछ बातें कहीं।

इस बीच ये संभावनाएं भी बलवती हो गई हैं कि हनीप्रीत मंगलवार को पंचकूला में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकती हैं। बता दें कि हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज है और वह 26 अगस्त से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में नेपाल, राजस्थान और मुबंई सहित कई जगहों पर छापे मार चुकी है। पिछले दिनों उसने दिल्ली हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

न्यूज चैनल पर प्रकट हुईं हनीप्रीत ने कहा कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से किसी तरह दिल्ली गई। अब वह हरियाणा-पंजाब कोर्ट में जाऊंगी। सरेंडर के सवाल पर हनीप्रीत ने कहा कि वह कानूनी सलाह लेंगी। हनीप्रीत की मानें तो वह कभी भी नेपाल नहीं गईं और देश में ही रह रही थीं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending