Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बीएचयू के वीसी छुट्टी पर, छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए उठी थी उंगली

Published

on

Loading

वाराणसी। बीएचयू के कुलपति (वाइस चांसलर) गिरीश चंद्र त्रिपाठी निजी कारणों का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए हैं। त्रिपाठी को विश्वविद्यालय परिसर में पिछले महीने प्रदर्शनकारी छात्राओं पर लाठीचार्ज और हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

बीएचयू के सूत्रों ने बताया कि त्रिपाठी का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है, और वह निजी कारणों से अनिश्चितकाल के लिए छुट्टी पर चले गए हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएचयू ने अपनी वेबसाइट पर नए कुलपति के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है।

इससे पहले कुलपति ने कहा था कि अगर उन्हें छुट्टी पर जाने के लिए कहा जाएगा तो वह अपना पद छोड़ देंगे। बीएचयू के मुख्य प्रॉक्टर ओ. एन. सिंह ने परिसर में हिसा की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

वाराणसी के आयुक्त ने भी अपनी रपट में बीएचयू परिसर में प्रर्दशन कर रहीं छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। राज्य में विपक्षी पार्टियों ने भी कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की थी।

बीएचयू प्रशासन ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। यह जांच इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायधीश वी. के. दीक्षित की अध्यक्षता वाली टीम करेगी।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending