Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कुवैत ने दिखाई दरियादिली, 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में बदली  

Published

on

Loading

नई दिल्ली । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि कुवैत में 15 भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि कुवैत के अमीर ने वहां की जेलों में बंद 119 भारतीयों की सजा कम करने के निर्देश भी दिए हैं। सुषमा ने ट्वीट किया, “कुवैत के अमीर ने खुशी से भारतीयों की मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील कर दी है।”

कुवैत की इस कार्रवाई के प्रति विदेश मंत्रालय ने उन्हें शुक्रिया अदा किया है। गौरतलब है कि शरजाह व कुवैत की जेलों में बंद भारतीयों की सजा में कमी की गई है। श

इसके अलावा शेख सुल्तान ने वित्तीय और गैर आपराधिक मामलों में सजा भुगत रहे भारतीयों की भी सजा माफ करने की बात कही है। ये सभी 149 कैदी तीन साल से भी ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। यही नहीं शेख ने कैदियों के 20 मिलियन दिरहम के कर्ज को भी माफ कर अपनी दरियादिली दिखाई है।

बता दें कि इससे पहले भी मई में सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में बेची गई और अत्याचार की शिकार सुखवंत कौर को भारत लाने में मदद की थी। भारत आने पर सुषमा ने महिला की फोटो भी पोस्ट की थी। – सुषमा ने अपने ट्वीट में एक अंग्रेजी न्यूजपेपर की वेबसाइट पर इस बारे में चली खबर को अटैच किया था। महिला के पति कुलवंत सिंह ने सुषमा से मदद की अपील की थी, जिसके बाद सऊदी अरब की इंडियन एम्बेसी ने उन्हें सभी संभव मदद का भरोसा दिलाया था।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending