Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

छेड़खानी से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Published

on

Loading

संभल। यूपी के संभल जिले में एक स्कूली छात्रा ने मनचले की छेड़खानी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि लड़का अक्सर स्कूल जाते समय लड़की का रास्ता रोककर उससे दोस्ती करने को कहता था। लड़की ने इस बात की शिकायत लड़के के परिजनों से भी की लेकिन कोई फायदा न हुआ। हद तो तब पार हो गई जब मनचले ने छात्रा को अपहरण की धमकी दे डाली। इन सबसे तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है, जहां के रहने वाले प्राइवेट कर्मचारी की 14 साल की बेटी शहर के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। छात्रा को उसके पड़ोस का एक मनचला स्कूल जाते वक्त जबरन बातचीत करने के लिए प्रताड़ित करता रहता था। जब छात्रा उससे बात करने के लिए नहीं मानी तो मनचले ने उसका अपहरण करने की धमकी दे डाली।

कई दिनों से मनचलेे द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण छात्रा तंग आ चुकी थी। बीते दिनों मनचलें ने किसी बहाने से पीड़िता के घर मोबाइल फोन पहुंचा दिया और बात करने के लिए मजबूर करने लगा। उससे बात नहीं करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे दी। इन सबसे तंग आकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, घटना के बाद से ही आरोपी लड़का फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending